सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   1.26 crore spent, not even mats for children

Hamirpur News: 1.26 करोड़ खर्च, बच्चों के लिए टाट-पट्टी भी नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
1.26 crore spent, not even mats for children
फोटो 21 एचएएमपी 13- अरतरा गांव में बिना बाउंड्रीवाल के विद्यालय भवन व परिसर में बंधे जानवर। संव
विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव में नवीन राजकीय विद्यालय में 1.26 करोड़ खर्च होने के बावजूद छात्रों के लिए टाट-फट्टी तक उपलब्ध नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में शत प्रतिशत कार्य होना दर्शाया जा रहा है।
Trending Videos



क्षेत्र के अरतरा गांव में शासन द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा माध्यमिक शिक्षा विभाग से राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य की लागत 1.33 करोड़ रखी गई। जिसके सापेक्ष 1.26 करोड़ रुपये में काम पूरा कर लिया गया। निर्माण कार्य 7 मार्च 2024 से शुरू हुआ और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में 7 सितंबर 2025 में पूरा होना दिखाया जा रहा है। डैश बोर्ड में शत-प्रतिशत कार्य होना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रतिनिधि की पड़ताल में बाउंड्रीवाल ही नदारत मिली। विद्यालय परिसर में भैंस व बकरियां बंधीं पाई गईं। जानकारी करने पर बताया गया कि विद्यालय का चौकीदार परिसर में अपने जानवर बांधता है। 46 छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व टाट-फट्टी तक नहीं है। कार्यदायी संस्था के जेई राजबहादुर ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। हैंडओवर करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज दिया है।

प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने खुद टाट-पट्टी की व्यवस्था की है। विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष बना है लेकिन उसमें सामान नहीं है। विद्यालय हैंडओवर नहीं हुआ है। शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।

गांव के रामसिंह ने बताया कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल होना आवश्यक है। बताया कि जेई का कहना है कि भवन निर्माण पूरा हो गया है। ग्राम प्रधान मिट्टी की पुराई कराएगा। बाउंड्रीवाल के लिए अलग से इस्टीमेट बनेगा।
------------

वर्जन
स्कूल में फर्नीचर व बाउंड्रीवाल के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। जैसे ही पैसा आता है, काम हो जाएगा। स्कूल संचालित है तो एक तरह से हैंडओवर ही है।
महेश कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed