{"_id":"69b85a3c74ead2d05d0c42b9","slug":"13559-duplicate-voters-in-panchayat-voter-list-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-137431-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पंचायत मतदाता सूची में 13,559 डुप्लीकेट मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पंचायत मतदाता सूची में 13,559 डुप्लीकेट मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले की 330 ग्राम पंचायतों में कुल 7,34,774 मतदाता दर्ज हैं। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने 2,37,548 मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट की श्रेणी में रखा था। इन मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराया गया। जांच पूरी होने पर बीएलओ ने 13,559 मतदाताओं को वास्तविक डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित किया है, इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 6,94,023 नाम थे। वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया तो इसमें 58,988 मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए और 40,751 नए नाम जोड़े गए। 23 दिसंबर 2025 को अनंतिम सूची का प्रकाशन हुआ तो जिले में 7,34,774 मतदाताओं के नाम सामने आए। अगर यही स्थिति रही और कोई घटा-बढ़ी न हुई तो अंतिम मतदाता सूची में 7,21,215 मतदाता होंगे। यह मतदाता 330 गांव की सरकार का चुनाव करेंगे।
सुमेरपुर ब्लॉक की 57 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 3,017 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं और सबसे कम सरीला ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों में 759 नाम मिले हैं। इसी तरह राठ ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों में 1,645, कुरारा ब्लॉक की 38 ग्राम पंचायतों में 1,423, गोहांड ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों में 1,259, मौदहा की 63 पंचायतों में 2,966 और मुस्करा की 37 पंचायतों में 2,490 डुप्लीकेट मतदाता निकले हैं।
ब्लॉक मतदाता
सरीला 29,885
राठ 23,722
कुरारा 23,724
गोहांड 28,837
सुमेरपुर 42,884
मौदहा 38,702
मुस्करा 36,235
सत्यापन का कार्य बीएलओ ने समय के पहले ही पूरा कर लिया, इस वजह से हमारा जिला सूची में आठवां स्थान पर है। सत्यापन के बाद अब वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अपलोड किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर तय कर दिया गया कि 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
एसके शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर
Trending Videos