सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Banda road was jammed for an hour due to closure of railway crossing.

Hamirpur News: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बांदा मार्ग एक घंटे रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Banda road was jammed for an hour due to closure of railway crossing.
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बांदा मार्ग पर बनी रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के बाद वाहनों के आड़ा-तिरछा घुस जाने से दोपहर में भीषण जाम लग गया। जाम में परिवहन निगम की बसें, स्कूली बसें आदि फंसी रहीं। जाम से करीब एक घंटे स्कूली बच्चे व यात्री धूप-गर्मी से परेशान रहे।
Trending Videos

कस्बे के बांदा मार्ग में छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य रेलवे का गेट संख्या 31 है। सोमवार 11 बजे दुर्ग से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस को निकालने के लिए गेट बंद किया गया था। एक्सप्रेस जाने के बाद जब गेट खोला गया, तो जल्दी निकलने की होड़ में लोग अपने वाहन आड़ा-तिरछा करने लगे। तभी जाम लग गया। जाम से करीब एक घंटा बांदा मार्ग बाधित रहा और जाम में यात्री बसों के अलावा स्कूली बसें, डग्गामार वाहन ट्रक आदि फंसे रहे। एक घंटे बाद यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed