{"_id":"69b85b1cd5a96cb7c0083fe2","slug":"traffic-affected-for-an-hour-due-to-breakdown-of-truck-on-yamuna-bridge-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137474-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: यमुना पुल पर ट्रक खराब होने से एक घंटे आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: यमुना पुल पर ट्रक खराब होने से एक घंटे आवागमन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) स्थित यमुना पुल पर सोमवार शाम सात बजे एक ट्रक खराब हो जाने से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के यमुना पुल के बीच एक खाली ट्रक का फ्यूज उड़ गया, जिससे वाहन पुल पर खड़ा हो गया और दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। कुछ देर बाद ट्रक का फ्यूज सही हो गया, जिसके बाद वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
ट्रैफिक पुलिस के दीवान असित कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे पुल के बीच एक ट्रक खराब हो गया था, जिसे ठीक कराकर हटवाया गया।
वहीं ट्रैफिक उपनिरीक्षक अरविंद ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण कुछ देर आवागमन प्रभावित हुआ था। वाहन का फ्यूज ठीक होने के बाद यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया।
Trending Videos