सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Three injured in bee attack, one critical

Hamirpur News: मधुमक्खियों के हमले में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three injured in bee attack, one critical
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिन्दूही निवासी विवेक यादव (25) अपने साथी अरविंद (38) के साथ खेत में फसल कटाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान नजदीक के एक पेड़ से मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में कस्बे के उपरौस मोहल्ला निवासी उमेश (18) सोमवार को पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकाल रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed