सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   15 roads will be constructed in the city at a cost of Rs 4 crore.

Hamirpur News: शहर में चार करोड़ से 15 सड़कों का होगा निर्माण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
15 roads will be constructed in the city at a cost of Rs 4 crore.
विज्ञापन
महोबा। शहर में चार करोड़ रुपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर पालिका प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। सड़कों का निर्माण होने के बाद शहरवासियों को आवाजाही में आसानी होगी। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
Trending Videos

शहरी क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। नई बस्तियां आबाद हो रही हैं लेकिन इन क्षेत्रों में सड़कें न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में इन इलाकों के लोगों की समस्या और भी बढ़ जाती है। कच्ची सड़कें होने से जरा सी बारिश में दलदल व कीचड़ हो जाता है। इससे लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। विभिन्न स्थानों पर सड़कों के निर्माण को लेकर लगातार मांग की जाती रही है। इसे पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई पालिका की बोर्ड की बैठक में नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। इससे सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पालिका ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि नई सड़कों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed