{"_id":"69e7ce4ab46dc1e289052656","slug":"bundelkhand-university-has-released-a-link-for-easy-admission-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-124535-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश में सहूलियत के लिए जारी किया लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश में सहूलियत के लिए जारी किया लिंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी व संबद्ध महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई अभ्यर्थियों ने पोर्टल न खुलने की शिकायत की। अब बीयू प्रशासन ने आवेदन का लिंक जारी कर दिया है ताकि अभ्यर्थियों को मदद मिल सके।
जनपद में संचालित 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दो चरणों में आवेदन भरवाए जा रहे हैं। पहले चरण में प्रोफाइल भरवाई जा रही है जबकि दूसरे चरण में कॉलेज व कोर्स भरवाने के साथ ही फीस जमा होगी। विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित जिन कोर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिले होना हैं, उनकी परीक्षा पांच जून को कराई जाएगी।
हालांकि, अभी दाखिले के लिए आवेदन में प्रोफाइल भरने वाले छात्रों की संख्या बेहद कम है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लिंक की साइट bujhansi.samarth.edu.in जारी की गई है। इससे अभ्यर्थियों को आवेदन करने में आसानी होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X