सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   18,621 answer sheets were checked today at two centres

Hamirpur News: दो केंद्रों पर आज जांची गईं 18,621 उत्तर पुस्तिकाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
18,621 answer sheets were checked today at two centres
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दो केंद्रों पर चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। कुल 18,621 कॉपियां जांची गईं। सीसीटीवी कैमरों की नजर में मूल्यांकन कार्य कराया गया। जीआईसी में इंटरमीडिएट की 9,151 कॉपियां जांची गईं। यहां आवंटित 359 परीक्षकों में से केवल 248 ही उपस्थित रहे।
Trending Videos



शहर स्थित श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 72,679 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। अभी तक 66,860 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। रविवार को 9,470 कॉपियां जांची गईं। अब तक कुल 19,614 कॉपियों की जांच हुई हैं। अभी भी 47,246 कॉपियां शेष बची हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या कम रही। 481 परीक्षकों में से केवल 288 ही पहुंचे और 193 परीक्षकों ने मूल्यांकन से दूरी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 65,933 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित होनी हैं। अब तक 62,944 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। 2,989 कॉपियां अभी भी केंद्र पहुंचना अवशेष हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या 359 में से केवल 248 ही पहुंचे। जबकि 111 अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी परीक्षकों को समय से मूल्यांकन कार्य में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षकों की संख्या कम है, इसके लिए संबंधितों को नोटिस जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed