{"_id":"69c2e57b73b366fa4a0c23fe","slug":"notice-to-180-examiners-for-being-absent-from-evaluation-work-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137795-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मूल्यांकन कार्य से गैरहाजिर रहने पर 180 परीक्षकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मूल्यांकन कार्य से गैरहाजिर रहने पर 180 परीक्षकों को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मूल्यांकन कार्य में लगाए गए सैकड़ों परीक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं। अमर उजाला लगातार इन अनुपस्थित परीक्षकों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। खबर को संज्ञान लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने करीब 180 परीक्षकों को नोटिस दिया है। दोनों केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 567 परीक्षकों ने 18,416 कॉपियों की जांच की हैं। कुल 840 परीक्षकों के सापेक्ष 567 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया, जबकि 273 अनुपस्थित रहे।
शहर के श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व जीआईसी इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को जीआईसी में इंटरमीडिएट की 9,272 कॉपियां और श्रीविद्या मंदिर में हाईस्कूल की 9,144 कॉपियों की जांच की गईं। अब तक कुल 81,734 कॉपियों की जांच हुई हैं। अभी भी 48,209 कॉपियों की जांच होना शेष हैं। हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगे के 481 परीक्षकों में से केवल 305 परीक्षक ही पहुंचे और 176 परीक्षकों ने मूल्यांकन से दूरी बनाई।
वहीं, जीआईसी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 65,933 उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष अब तक 63,083 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। 2,850 कॉपियां अभी भी केंद्र पहुंचना अवशेष हैं। यहां भी तैनात कुल परीक्षकों 359 के सापेक्ष 262 ही पहुंचे। जबकि 97 अनुपस्थित रहे।
180 परीक्षकों को नोटिस जारी की गई हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। यदि स्कूल व मूल्यांकन कार्य दोनों जगह गैरहाजिर मिले तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका मानदेय काटा जाएगा। आज कुल 18,416 कॉपियों की जांच की गई हैं।
महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस
Trending Videos