{"_id":"69c2e9cce5db0b998001db48","slug":"15-organizations-get-exemption-on-commercial-cylinders-problem-will-be-solved-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137778-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 15 संस्थाओं को मिली व्यावसायिक सिलिंडर की छूट, दूर होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 15 संस्थाओं को मिली व्यावसायिक सिलिंडर की छूट, दूर होगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर लगी रोक हट गई है, लेकिन अभी तक जिले में सिलिंडर नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं, जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी। इसमें 15 संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए विभाग और गैस एजेंसी रोस्टर तैयार कर रही हैं। रोस्टर के अनुसार गैस सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
जिले के 15 संस्थानों, रेस्टोरेंट, होटल, कैंटीन आदि में भोजन व्यवस्था के लिए प्रतिमाह 865 व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति कराए जाने के निर्देश मिले गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला का कहना है कि उक्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्थानीय ऑयल कंपनी के अधिकारी से संपर्क करने पर गैस सिलिंडर प्राप्त होंगे। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इनका वितरण करने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अगर सिलिंडर बचते हैं तो उन्हें व्यापारियों को दिया जाएगा। इससे कि गैस से संबंधित चलने वाले उद्योग-धंधों का भी संचालन शुरू हो सके।
Trending Videos