पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   23 fertilizer shops inspected; six samples collected.

Hamirpur News: 23 उर्वरक दुकानों की जांच, लिए गए छह नमूने

Thu, 02 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
23 fertilizer shops inspected; six samples collected.
फोटो 02 एचएएमपी 24- शहर स्थित पीएस खाद भंडार में स्टॉक रजिस्टर चेक करते डीओ। संवाद
हमीरपुर। डीएम की ओर से गठित की गई टीमों ने बृहस्पतिवार को जिले की चारों तहसीलों में 23 उर्वरक दुकानों पर जांच कर छह नमूने लिए हैं। साथ ही अभिलेखों का रख-रखाव सही न मिलने व प्रतिष्ठान बंद मिलने पर चार उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



सदर तहसील में तहसीलदार व जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरी शंकर ने तीन उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन उर्वरक के नमूने लिए। वहीं, मैसर्स पीएस ट्रेडर्स रमेड़ी व जनता ट्रेडर्स सूफीगंज चौराहा के यहां अभिलेखों का रख-रखाव सही न पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सरीला तहसील में तहसीलदार के साथ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डिम्पल केन ने आठ उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मै. राजपूत बीज भंडार व मै. कन्हैया खाद बीज भंडार की दुकान बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। राठ तहसील में तहसीलदार के साथ वरिष्ठ प्रा. सहा. ग्रुप-ए कोमल ने छह उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मौदहा में तहसीलदार के साथ वरिष्ठ प्रा. सहा. ग्रुप-ए अंशुल सिंह ने छह उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर तीन उर्वरक के नमूने लिए।
विज्ञापन




जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं को बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मेमो देने के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर व रेट बोर्ड को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि लिए गए नमूनों को शीघ्र ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed