{"_id":"6a46a4efa952bb05f90d3c65","slug":"distressed-over-his-wife-not-returning-from-her-parents-home-a-young-man-took-his-own-life-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-126711-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के मड़वारी गांव में बुधवार की रात पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
गांव निवासी रामप्रकाश श्रीवास (35) मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। छह माह पहले घरेलू विवाद होने पर पत्नी आशा जनपद हमीरपुर के मुस्करा मायके चली गई थी। तब से रामप्रकाश परेशान रहता था और अधिक शराब पीने लगा था। बुधवार की रात उसने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार की सुबह देर तक दरवाजे न खुलने पर आसपास रहने वाले लोगों को आशंका हुई। तब उसके माता-पिता व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो रामप्रकाश का शव फंदे पर लटकता मिला।
पिता कलूटा श्रीवास ने बताया कि डेढ़ माह पहले बेटा बहू को लेने ससुराल गया था लेकिन वह नहीं आई। इसी से आहत होकर बेटे ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।