पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chaos ensues at Brajraj Hospital after MCV blows out.

Hamirpur News: एमसीवी फुंकने से ब्रजराज अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Thu, 02 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chaos ensues at Brajraj Hospital after MCV blows out.
फोटो 02 एचएएमपी 33- ब्रजराज अस्पताल से स्ट्रेचर पर मरीज को लेकर जाते तीमारदार। संवाद
हमीरपुर। शहर के नौबस्ता मोहल्ला में स्थिति ब्रजराज अस्पताल में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से एमसीवी फुंक गई। बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के अंदर धुंआ भरने लगा। मरीजों को पास के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थिति ब्रजराज हॉस्पिटल में अचानक शॉट सर्किट होने से एमसीवी फुंक गई। इससे अस्पताल में भर्ती करीब 10 से अधिक मरीजों व तीमारदारों को सांस लेने दिक्कत होने लगी। मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर पास के दूसरे ब्रजराज टावर में शिफ्ट कराया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ब्रजराज हॉस्पिटल के डॉ. केके लक्षाकार ने बताया कि बीते दिन एमसीवी बदली गई थी, जो आज जल गई है। उनके पास फायर व इलेक्ट्रिक एनओसी हैं और आग से बचाव के लिए फायर सिस्टम भी लगा है।
विज्ञापन


मीडिया के द्वारा घटना की जानकारी मिली है। उनके पास कोई सूचना नहीं आई। अभी हम बाहर हैं, मुख्यालय पहुंचकर जांच की जाएगी। - रेहान अली, सीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed