पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Expired cold drinks destroyed after viral video.

Hamirpur News: वायरल वीडियो के बाद नष्ट कराई एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक

Thu, 02 Jul 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Expired cold drinks destroyed after viral video.
फोटो 02 एचएएमपी 19- एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक की बोतलों का निस्तारण करते कर्मचारी। संवाद
मुस्करा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कस्बे के महोबा रोड किनारे एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की बड़ी संख्या में बोतलें दिखने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) हरकत में आ गया। एफएसडीए के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने दुकानदार आकाश गुप्ता की दुकान का निरीक्षण कर घटना की जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दुकानदार ने बताया कि कंपनी के एरिया मैनेजर की मौजूदगी में ट्रैक्टर से बोतलें नष्ट करवाई गई थीं लेकिन निस्तारण पूरा नहीं हो सका और उन्होंने इसका वीडियो होने का भी दावा किया। इसके बाद डाॅ. गौरी शंकर ने तुरंत ट्रैक्टर मंगवाकर अपनी निगरानी में सड़क किनारे रखी सभी एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें नष्ट करवा दीं।
विज्ञापन

डॉ. शंकर ने कहा कि जांच के आधार पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा उसके लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से एक्सपायरी खाद्य व पेय पदार्थों का नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed