{"_id":"696e7c3a661477b3b70bb694","slug":"33-voters-including-sahu-prajapati-omar-at-bjp-chairmans-house-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-135017-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: भाजपा चेयरमैन के घर साहू, प्रजापति, ओमर समेत 33 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: भाजपा चेयरमैन के घर साहू, प्रजापति, ओमर समेत 33 मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में खामियां देखने को मिल रही हैं। सुमेरपुर नगर पंचायत चेयरमैन और भाजपा नेता धीरेंद्र शिवहरे के मकान नंबर 42 में 33 मतदाता हैं। परिवार के अलावा साहू, प्रजापति और ओमर समाज के भी नाम दर्ज हैं। भाग संख्या 179 के मकान नंबर 36 में तीन हिंदू, पांच मुस्लिम वोटर बने हैं।
नगर पंचायत सुमेरपुर में भी एसआईआर के काम में लापरवाही हुई है। बीएलओ ने गणना प्रपत्र किसी तरह जमा करके पुराने ढर्रे को ही आगे बढ़ा दिया। यही वजह है कि एक ही मकान में हिंदू, मुस्लिम परिवार के नाम दर्ज हैं। चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे के पिता राजेश शिवहरे के साथ ही उनके चाचा राकेश कुमार शिवहरे, चचेरे भाई लकी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भाग संख्या 180, मकान नंबर 42 में दर्ज हैं। उक्त मकान नंबर से ही कुलदीप साहू, अनिल प्रजापति, दीप्ती ओमर और इसके परिवार से जुड़े लोगों के नाम हैं। कुल मिलाकर 33 नाम एक ही घर से बनाए गए। चेयरमैन को दूसरों के नाम जुड़े होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने अभी तक कच्ची मतदाता सूची को देखा भी नहीं है।
भाग संख्या 180 के मकान नंबर 56 में दर्ज नाम भी चौंका रहे हैं। उक्त मकान से सरोज शर्मा, निधि गुप्ता, क्रांति प्रजापति समेत भिन्न जातियों के 27 नाम कच्ची मतदाता सूची में दर्ज हैं। मकान नंबर 54 में आरती धूरिया, श्रेया गुप्ता और प्रवीण सचान की पत्नी नम्रता समेत 11 मतदाता हैं। भाग संख्या 179 के मकान नंबर 36 में गफ्फार के घर से रामप्यारी का वोट बना है। यहां पर तीन हिन्दू व पांच मुस्लिम मतदाता हैं। छह जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में कच्ची निर्वाचक नामावली का प्रकाशन हुआ, इसके बाद हकीकत सामने आ रही है।
Trending Videos