{"_id":"69ee59ca4ed255916f0b91b5","slug":"37-rural-roads-in-the-district-will-be-rejuvenated-with-rs-595-crore-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-139194-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिले के 37 ग्रामीण मार्गों का 5.95 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिले के 37 ग्रामीण मार्गों का 5.95 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 37 ग्रामीण मार्गों का जल्द ही कायाकल्प होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इन मार्गों की निविदाएं निकाली हैं। बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) योजना अंतर्गत 5.95 करोड़ की लागत से गांवों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य सहित बरातशाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभाग बरसात के पहले इन कार्यों को कराएगा।
राठ विधायक मनीषा अनुरागी के प्रयासों के बाद विधानसभा क्षेत्र के 37 ग्रामीण मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। बुंदेलखंड विकास निधि योजना अंतर्गत करीब नौ करोड़ से अधिक की धनराशि मार्गों पर खर्च की जाएगी। बारिश के दिनों में गांवों के मुख्य रास्तों पर जलभराव लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते हैं। विधायक ने मार्गों के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कार्ययोजना तैयार कर शासन को अनुमोदन के लिए भेजी थी। शासन स्तर से इनकी स्वीकृति बीते जनवरी माह में मिल गई थी। विभाग ने अब निविदाएं निकाली हैं। जल्द ही इन गांवों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इन गांवों के बनेंगे मुख्य रास्ते
विकासखंड राठ के कैथा गांव में यज्ञशाला से मोक्षधाम मार्ग, बिलरख में बरातशाला निर्माण, गाेहांड के बड़ाखरका में रमेश राजपूत के मकान से रामजीवन राजपूत के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी प्रकार गोहांड के इटैलियाराजा, बगरा, रिहुंटा, अमूंद, सरीला क्षेत्र के बसरिया, लोधीपुरा, इस्लामपुर, पहरा, अलरा गौरा, मुस्करा, रूरीपारा, बरौली, सिकंदरपुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।
राठ क्षेत्र के 37 गांवों में लगभग नौ करोड़ की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य कराया जाना है। इनकी निविदाएं निकाली गई हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X