सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   429 recruits donned the uniform of responsibility, demonstrating their strength in the march.

Hamirpur News: कदमताल में दिखा दम, 429 रिक्रूट ने पहनी जिम्मेदारी की वर्दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
429 recruits donned the uniform of responsibility, demonstrating their strength in the march.
फोटो 26 एचएएमपी 19- पुलिस लाइन में कदमताल करते रिक्रूट। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर परिक्षेत्र के अपर पुलिस आयुक्त विपिन टाडा रहे। कार्यक्रम में 429 प्रशिक्षु आरक्षियों ने कदमताल, सलामी, ड्रिल और मार्च पास्ट के साथ प्रशिक्षण की झलक पेश की।
Trending Videos

प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षु आरक्षियों ने अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर पासिंग परेड में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परेड कमांडर अविनाश चंद्र द्विवेदी की ओर से टोलियों को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक वहां पहुंचे। मुख्य अतिथि ने सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।
इसके बाद प्रशिक्षु आरक्षियों ने सशक्त कदमताल, अनुशासन का प्रदर्शन किया। वहीं समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान परिजन प्रशिक्षु आरक्षियों को वर्दी में सजा देखने के बाद भावुक होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed