सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The newlywed woman's forehead was broken, the only lamp of the neighboring house was extinguished.

Hamirpur News: नवविवाहिता की उजड़ी मांग, पड़ोसी घर का बुझा इकलौता चिराग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The newlywed woman's forehead was broken, the only lamp of the neighboring house was extinguished.
फोटो 26 एचएएमपी 26- मृतक जितेंद्र यादव की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के इमिलिया-हुसैना मार्ग पर शनिवार शाम को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक चालक की रविवार सुबह कानपुर हैलट में सांसें थम गईं। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक युवक की कुछ माह पहले शादी हुई थी जबकि दूसरा अपने माता-पिता का इकलौता चिराग रहा। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब दोनों शव हुसैना गांव पहुंचे तो पूरे गांव में चीखे गूंजने लगीं।
Trending Videos

हुसैना गांव निवासी शेरा पासवान का बेटा संजय (26) एक ईंट भट्ठा मजदूर था। शनिवार शाम वह पत्नी व साले को बाइक में बैठाकर गांव आ रहा था। इमिलिया-हुसैना मार्ग पर गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूसरे बाइक में सवार हुसैना गांव निवासी राम सिंह यादव के बेटे जितेंद्र यादव (25) की मौके पर मौत हो गई जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि संजय की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि संजय का पड़ोसी जितेंद्र अपने घर का इकलौता बेटा था। परिजन के मुताबिक जितेंद्र दिल्ली में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था। बीते नौ मार्च को छोटी बहन की शादी थी जिसके कारण वह कुछ दिनों के लिए गांव में ही रुक गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब दोनों शव हुसैना गांव पहुंचे तो परिजन की चीखों से माहौल गूंज उठा। घटना को लेकर ग्रामीणों समेत हर किसी की आंखें नम रही। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन की लिखित सूचना मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 26 एचएएमपी 26- मृतक जितेंद्र यादव की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 26 एचएएमपी 26- मृतक जितेंद्र यादव की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed