सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider killed, companion injured in collision with vehicle

Hamirpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in collision with vehicle
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नरायच गांव के समीप नेशनल हाईवे- 34 पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। सीएचसी से गंभीर रूप से घायल साथी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
Trending Videos


जनपद बांदा के मटौंध थानाक्षेत्र के गांव जखौरा निवासी शारदा सिंह (50) गांव के ही जितेंद्र उर्फ जीतू सिंह (27) के साथ हमीरपुर नगर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार देर रात दोनों लोग बाइक से गांव जाने के लिए निकले थे। नरायच गांव के समीप नेशनल हाईवे- 34 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने शारदा सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक चालक जीतू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed