सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Public outrage march was taken out and the effigy of the opposition was burnt.

Hamirpur News: जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर विपक्ष का पुतला फूंका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Public outrage march was taken out and the effigy of the opposition was burnt.
फोटो 26 एचएएमपी 22- विपक्ष का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में रविवार को मौदहा कस्बे में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। मीनाक्षी पैलेस से शुरू हुई पदयात्रा थाना चौराहे तक पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेताओं का पुतला दहन किया।
Trending Videos


भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पदयात्रा आयोजित की गई। महिला मोर्चा ने महंगाई, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मुद्दों पर विपक्ष को कड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महिलाओं को उज्ज्वला, आवास, शौचालय व मातृ वंदना जैसी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित व सशक्त हुई हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामदेव सिंह, प्रमोद वर्मा, आकाश त्रिपाठी, अरविंद शर्मा, ज्योत्सना सिंह, हिना परवीन, साधना सिंह, मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed