{"_id":"6a8204b3df27f3de0b0c1924","slug":"57-athletes-started-the-race-for-victory-from-the-stadium-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-143862-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: स्टेडियम से 57 खिलाड़ियों ने लगाई जीत के लिए दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: स्टेडियम से 57 खिलाड़ियों ने लगाई जीत के लिए दौड़
विज्ञापन
फोटो 16एचएएमपी 30- क्रॉस कंट्री दौड़ में दौड़ते प्रतिभागी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित हुई। जीत के लिए 57 खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। बालक वर्ग से मयंक व बालिका वर्ग से तनु को पहला स्थान मिला। अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। बालकों के लिए पांच किलोमीटर और बालिकाओं के लिए 2.5 किलोमीटर की दौड़ थी। सिटी फॉरेस्ट से बदनपुर-शीतलपुर तक आयोजित हुई दौड़ में 37 बालक और 20 बालिकाओं समेत कुल 57 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में मयंक ने पहला, बादल राणा ने दूसरा और राजेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में तनु प्रथम रहीं। वहीं साक्षी को द्वितीय और शाबरीन को तीसरा स्थान मिला।
बालक वर्ग में अर्जुन, राजवीर और शैलेंद्र कुमार को तथा बालिका वर्ग में नंदिनी, पायल और प्रतिज्ञा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को एडीएम राकेश कुमार, एएसपी अरविंद कुमार वर्मा व डॉ. सच्चिदानंद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यहं पर उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, अवर अभियंता सिंचाई कुलदीप यादव, जिला व्यायाम शिक्षक राजवेंद्र सिंह गौर, शुभ वर्मा आदि मौजूद रहे।