{"_id":"6a8202c9d94a79a32503dae5","slug":"teenager-upset-over-tonsure-ceremony-jumps-from-third-floor-in-serious-condition-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143853-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मुंडन कराने से नाराज किशोर तीसरी मंजिल से कूदा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मुंडन कराने से नाराज किशोर तीसरी मंजिल से कूदा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। मुंडन कराए जाने से नाराज एक किशोर ने रविवार दोपहर अपने मामा के घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया है।
किशोर कस्बे में स्थित गुटखा फैक्टरी के पास अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों ने मुंडन का कारण स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि, चर्चा है कि किशोर बड़े बाल रखने का शौकीन था। मामा ने पढ़ाई पर ध्यान न देने के कारण उसका मुंडन करा दिया था। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।