फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelry worth five lakh rupees stolen after breaking into the house.

Hamirpur News: घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी

Mon, 17 Aug 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth five lakh rupees stolen after breaking into the house.
फोटो- 16 एचएएमपी 08- राठ के कुर्रा गांव में चोरी की जानकारी व बिखरा समान दिखाता पीड़ित। संवाद
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव में एक सूने मकान से चोरों ने पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। परमेश्वरी दयाल कुशवाहा के मकान में शुक्रवार रात यह वारदात हुई। उनका बेटा चेतराम पत्नी के साथ मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। बक्से से जेवर, पीतल के बर्तन व कपड़े चुरा लिए। चोरी हुए सामान में तीन मंगलसूत्र, झुमकी, पायल और कमरबंध शामिल हैं। शनिवार को मकान मालिक के पहुंचने पर चोरी का पता चला। परमेश्वरी दयाल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चोरी में वांछित गिरफ्तार, तमंचा बरामद
ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकुमार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनूप सिंह के अनुसार, राजकुमार को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। यह मामला महोबा जिले के चरखारी थाने के बम्हौरी बेलदारन निवासी हरि सिंह ने दर्ज कराया था। हरि सिंह का ट्रैक्टर 28 जुलाई की रात सिकंदरपुरा मोहल्ले स्थित उनके घर के बाहर से चोरी हो गया था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने पहले मझगवां थाने के लिधौरा गांव निवासी पवन यादव को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद किया था। पवन यादव को भी न्यायालय ने जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed