फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Former SP city vice-president dies after falling down stairs.

Hamirpur News: सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की सीढ़ियों से गिरकर मौत

Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Former SP city vice-president dies after falling down stairs.
फोटो 16 एचएएमपी 04- मृतक योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड 11 निवासी सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल (46) की रविवार को मौत हो गई। वह शनिवार रात इंगोहटा स्थित अपने रिश्तेदार के घर में सीढ़ियों से गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल शनिवार रात करीब ग्यारह बजे इंगोहटा निवासी रिश्तेदार अंशुमान सिंह के घर गए थे। रात में वह सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे उनके भाई कल्लू सिंह चंदेल को घटना की सूचना मिली। कल्लू सिंह अन्य साथियों के साथ गांव पहुंचे। सीढ़ियों पर योगेंद्र मृत पड़े थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन परिजन शव को सीधे घर ले आए। किसी ने कोमा में होने की बात कही जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने योगेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि सीढ़ियों से गिरने पर चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 16 एचएएमपी 04- मृतक योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

फोटो 16 एचएएमपी 04- मृतक योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे चंदेल की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed