{"_id":"6973c344640a752b9f048437","slug":"a-cow-protection-activist-was-attacked-maulana-khans-henchmen-were-accused-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-135229-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गो-रक्षा दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मौलाना खान के गुर्गों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गो-रक्षा दल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, मौलाना खान के गुर्गों पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जिले में 15 जनवरी को कस्बे में हुए लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण के प्रयास की घटना पर पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई में ढीला पड़ता जा रहा है। इससे हिंदूवादी संगठनों में निराशा और आक्रोश के भाव पनपने लगे हैं। 24 घंटे के दौरान कस्बे में हुई दो घटनाएं इस बात का जीता जागता सबूत है। पुलिस की ढीली कार्रवाई से आरोपियों से जुड़े गुर्गों के हौसले बुलंद हैं।
कस्बा निवासी लकड़ी माफिया मौलाना खान के बेटे अबान उर्फ अफान खान ने एक हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसी मामले में 15 जनवरी की सुबह आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, गो-रक्षा दल आदि संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने पीड़िता के घर जमा हो गए थे। पीड़िता के परिजनों को ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के सामने हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया।
इसी मामले में देर रात मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफान खान को मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से इन युवाओं को धमकियां दी जा रहीं थीं। आरोप है कि
शिव शक्ति अखाड़ा के जिला शस्त्र प्रमुख आदर्श तिवारी का आरोप है कि बुधवार रात मौलाना खान के कुछ गुर्गों ने गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार रात साढ़े 10 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे गोरक्षा दल के कार्यकर्ता शुभम द्विवेदी के ऊपर अज्ञात छह- सात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि मौलाना खान मामले में चुप्पी साध लो, वरना जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लव जिहाद व धर्मांतरण का दबाव बनाने वाला तीसरा आरोपी हिरासत में
लव जिहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण का दबाव बनाने के केस में नामजद हुए तीसरे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसको शनिवार को न्यायालय में पेश किया जा सकता है।पुलिस इसको अभी गोपनीय रखे है। फिलहाल पुलिस इसे गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। इसको शनिवार को न्यायालय में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Trending Videos