सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A tree branch fell on a bike rider, killing a woman.

Hamirpur News: बाइक सवार पर गिरी पेड़ की डाल, महिला की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A tree branch fell on a bike rider, killing a woman.
फोटो 18 एचएएमपी 29- मुस्करा कस्बा स्थिति घटना स्थल पर कटी पड़ी पेड़ की डाल। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा। विद्युत विभाग की लापरवाही से सोमवार को जिले में बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे तारों से टकरा रहे पेड़ों की कटाई के दौरान अचानक एक डाल बाइक पर गिर गई। हादसे में बाइक पर बैठी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



थानाक्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी श्रीप्रकाश (35) बाइक से अपनी मां कौशल्या (60) पत्नी रामगोपाल का इलाज कराने राठ गए थे। लौटते समय मुस्करा कस्बे से बाहर महोबा रोड पर विद्युत निगम की ओर से बिजली लाइन से टकरा रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई कराई जा रही थी। आरोप है कि मौके पर किसी तरह की बैरिकेडिंग या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीप्रकाश के अनुसार जैसे ही वह बाइक लेकर कटाई स्थल के पास पहुंचे तभी अचानक पेड़ की डाल उनकी बाइक पर आ गिरी। इससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। वह और उनकी मां डाल के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉ. संतोष राजपूत ने मां को मृत घोषित कर दिया। हादसे में श्रीप्रकाश के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos



वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि विभागीय कर्मचारी मेन लाइन से टकरा रहे पेड़ों की कटाई कर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे महोबा रोड पर कार्य चल रहा था। उनका कहना है कि कर्मचारियों ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया था लेकिन वह मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा था।

इसी दौरान उसने अचानक ब्रेक लगाया जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई और उसी समय पेड़ की डाल भी बाइक पर गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुदेश सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो 18 एचएएमपी 29- मुस्करा कस्बा स्थिति घटना स्थल पर कटी पड़ी पेड़ की डाल। संवाद

फोटो 18 एचएएमपी 29- मुस्करा कस्बा स्थिति घटना स्थल पर कटी पड़ी पेड़ की डाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed