सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Administration on alert ahead of monsoon, flood preparedness intensified

Hamirpur News: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert ahead of monsoon, flood preparedness intensified
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसून सत्र से पहले जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को जीरो कैजुअल्टी लक्ष्य के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos


बैठक में यमुना और बेतवा नदी से जुड़े तटबंधों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रैन कट, रैट होल, झाड़ियों और जंगलों की सफाई का काम 30 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। जलभराव से निपटने के लिए पंपिंग सेट दुरुस्त रखने, नावों का सत्यापन और मरम्मत कराने के साथ गोताखोरों की सूची तैयार कर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि एक जून से 31 अक्तूबर तक कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से केंद्रीय जल आयोग की गेज रिपोर्टों का आदान-प्रदान किया जाएगा। सहायक अभियंता द्वितीय यशवीर सिंह को बाढ़ प्रभारी बनाया गया है। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. गीतम सिंह, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एएसपी अरविंद कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed