{"_id":"6a0b64ad85d30894d5012388","slug":"three-sisters-arrested-for-the-murder-of-a-married-woman-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140224-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विवाहिता की हत्या में तीन सगी बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विवाहिता की हत्या में तीन सगी बहनें गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 33- मृतक वीर बहादुर। स्रोतः परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। पिटाई करने के बाद महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहीं मृतका की तीन ननदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो माह पहले महिला का शव घर में पड़ा मिला था। जरिया थाने के इटैलिया बाजा गांव निवासी जितेंद्र राजपूत ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 27 मार्च को ददरी गांव निवासी उनकी बहन जयदेवी (32) की ससुरालियों ने पीटकर हत्या की थी।
बहन ने फोन कर बताया था कि ससुराली उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर पड़ा मिला था वहीं ससुराली लापता थे। बताया कि एक साल पहले बहनोई ओमप्रकाश की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई थी।
वहीं शरीर पर मारपीट के काफी निशान थे। मामले में जगत सिंह, कुसमा रानी, रजनी, अनीता देवी, रेखा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बताया कि मामले में मध्य प्रदेश के छतरपुर की विश्वनाथ काॅलोनी निवासी रजनी राजपूत, सरीला के गुरुदेवपुरा मोहल्ला निवासी अनीता देवी व महोबा के मिरतला गांव निवासी रेखा को कस्बे के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos