सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A van full of wedding guests was dragged for 100 meters after colliding with a dumper, killing four people.

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से 100 मीटर तक घिसटी बरातियों से भरी वैन, चार लोगों की हो गई थी माैत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A van full of wedding guests was dragged for 100 meters after colliding with a dumper, killing four people.
फोटो 28 एचएएमपी 37- उर्दना गांव में मृतक मोहन के परिजनों को ढांढस बंधाते एसडीएम व सीओ। स्रोत: स - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल ​रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे।
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल हाईवे -34 पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र छिरका गांव के पास बरातियों से भरी ईको वैन को डंपर ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार डंपर में फंसी वैन करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई थी। सोमवार देर रात हुए हादसे में वैन सवार दूल्हे के सगे व फुफेरे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे तो परिजन में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

कुरारा थानाक्षेत्र के डामर गांव निवासी करन कुशवाहा के पुत्र रमाकांत की बरात महोबा जनपद के पहरा गांव जा रही थी। दूल्हे का भाई शशिकांत ईको वैन में कुछ बरातियों को बैठाकर निकला था। मौदहा कस्बा पहुंचकर उसने फुफेरे भाई मोहन और उसके चचेरे भाई दिलीप को बैठाया। चालक समेत सात बरातियों से भरी ईको कार जैसे ही मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचा जहां डॉक्टरों ने शशिकांत (26) निवासी डामर, मौदहा कोतवाली के उर्दना गांव निवासी फुफेरा भाई मोहन (24), कार चालक कमलेश (45) निवासी डामर, रिठारी गांव निवासी रिश्तेदार जितेंद्र कुशवाहा (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौदहा के तिलसरस गांव निवासी रोहित, उर्दना गांव निवासी दिलीप व डामर गांव निवासी कमलेश को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कमलेश की हालत नाजुक बनी हुई है।
गाड़ी आ गई है, मैं जा रहा हूं...
मोहन के पिता रामस्वरूप कुशवाहा ने बताया कि मोहन चार भाइयों में सबसे छोटा था। मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बीते एक फरवरी को बड़े भाई महेंद्र की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था। किंतु डेढ़ माह बाद मामा के बेटे की शादी के कारण गांव में रुका हुआ था। भावुक होकर पिता रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि छोटे बेटे के आखिरी शब्द थे गाड़ी आ गई है। मैं जा रहा हूं। करीब 20 मिनट बाद भतीजे दिलीप ने फोन कर जानकारी दी। कहा, मोहन बोल नहीं रहा है और मुझे भी बहुत चोट लगी है।

परिजन को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय मंगलवार सुबह मोहन के घर पहुंचे। पिता रामस्वरूप से मिलकर ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि मोहन के बड़े भाई अरविंद की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक चुन्नू प्रसाद निवासी ग्योड़ी महोबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लाइसेंस के निरस्तीकरण की हो रही कार्रवाई

घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय व बांदा आरटीओ उदयवीर सिंह घटनास्थल पहुंचे। मौका मुआयना कर आसपास के लोगों व कार सवार घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। बताया कि ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसा हुआ है। डंपर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को जब्त कर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो 28 एचएएमपी 37- उर्दना गांव में मृतक मोहन के परिजनों को ढांढस बंधाते एसडीएम व सीओ। स्रोत: स

फोटो 28 एचएएमपी 37- उर्दना गांव में मृतक मोहन के परिजनों को ढांढस बंधाते एसडीएम व सीओ। स्रोत: स- फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed