सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The doctor told the patient, give me four hundred and fifty rupees, I will get my glasses made.

Hamirpur News: डॉक्टर मरीज से बोले, साढ़े चार सौ रुपये दो, चश्मा बन जाएगा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The doctor told the patient, give me four hundred and fifty rupees, I will get my glasses made.
फोटो28एचएएमपी 22- जानकारी देता मरीज घसीटेलाल। संवाद - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां पर निजी दुकानों को फायदा पहुंचाने के लिए बकायदा चश्मा बनवाने का ठेका लिया जाता है। मंगलवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जब मरीज से डॉक्टर ने सीधे शब्दों में कहा कि साढ़े चार सौ रुपए दीजिए अच्छा चश्मा बना दूंगा।
Trending Videos

मंगलवार को मौदहा के मुहल्ला दुर्गाकुटी निवासी घसीटेलाल जिला अस्पताल में आंख का परीक्षण कराने आए थे। पर्चा बनवाकर जब वह नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिले तो आंख की जरूरी जांच बताई गई। जांच कराने के बाद मरीज ने जांच रिपोर्ट डॉक्टर सुरेश कुमार को दिखाई। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने मरीज को चश्मा बनवाने की सलाह दी। इसके बाद मरीज ने चश्मा के लिए पूछा तो मना किया गया। मरीज जब जाने लगा तो डॉक्टर ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज का आरोप है कि डॉक्टर ने चश्मा बनवाने के लिए साढ़े चार सौ रुपये की मांग की है। कहा है कि इससे सस्ता चश्मा कहीं नहीं बनेगा। आपको कुछ नहीं करना है। आपके नंबर का चश्मा एक घंटे में मिल जाएगा। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर किसी निजी दुकान को फायदा पहुंचाने के लिए चश्मा बनवाने पर जोर दे रहे थे। यहां पर एक और मरीज से इसी तरह तरह की बात की गई। वहीं दूसरी तरफ डॉ सुरेश कुमार का कहना है कि मरीज की जांच की जाती है। यहां पर किसी मरीज से कोई पैसा की मांग नहीं की गई। लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
एक मरीज ने चश्मा की बात मौखिक तौर पर बताई थी। मरीज को बता दिया गया कि यहां पर चश्मा नहीं बनाया जाता है। जांच के बाद जो नंबर मिलता है उसी के आधार पर मरीज को स्वयं ही बाहर चश्मा बनवाना होता है। अगर किसी डॉक्टर ने यह बात कही है तो शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। - डॉ. आरएस प्रजापति, सीएमएस जिला अस्पताल हमीरपुर

फोटो28एचएएमपी 22- जानकारी देता मरीज घसीटेलाल। संवाद

फोटो28एचएएमपी 22- जानकारी देता मरीज घसीटेलाल। संवाद- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed