{"_id":"69f0fd24ff31f95fdd0ec9d3","slug":"chairman-of-the-cow-service-commission-expressed-concern-over-the-decline-in-cattle-population-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-139316-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोवंश घटने पर गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोवंश घटने पर गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष ने जताई चिंता
विज्ञापन
फोटो28एचएएमपी 45- बैठक को संबोधित करते गोसेवा आयोग के अध्यक्ष। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को गो-संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गोशालाओं की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त शेड और पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। गोवंश घटने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
बैठक में सामने आया कि 20वीं पशुगणना में जनपद में 1,41,151 गोवंश थे जो 21वीं पशुगणना में घटकर 1,03,796 रह गए हैं। कुल मिलाकर 37,355 की कमी दर्ज हुई है। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह कमी आने वाले भविष्य के लिए उचित नहीं है। संरक्षण और संवर्धन के प्रभावी उपाय अपनाने के लिए कहा।
गोशालाओं में पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने और कम से कम छह माह के लिए भूसा भंडारण अनिवार्य करने के निर्देश दिए। नेपियर व सहजन घास के लिए किसानों को जागरूक करने की बात कही गई।
इस दौरान सदस्य रमाकांत उपाध्याय और राजेश सिंह सेंगर ने पारदर्शिता और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएम (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, डीडीओ राघवेंद्र सिंह और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्वयं सहायता समूह को मिलेगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गोशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही गई। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। हर घर के खूंटे पर एक गाय जरूर होनी चाहिए। नोशालाओं से जो गोवंश लाएंगे उन्हें सरकार से पैसा मिलेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X