सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accountant suspended for taking bribe in the name of Khatauni correction

Hamirpur News: खतौनी सुधार के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, लेखपाल निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for taking bribe in the name of Khatauni correction
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम बिवांर में खतौनी सुधार के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल अनिल कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार मौदहा की आख्या के आधार पर की गई है।
Trending Videos



भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन विश्वकर्मा ने डीएम के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लेखपाल पर 2000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जांच में शिकायतकर्ता की ओर से दी गई ऑनलाइन यूपीआई ट्रांजेक्शन की प्रति से पुष्टि हुई कि 13 मई 2025 को लेखपाल के खाते में धनराशि भेजी गई थी। उसी दिन गाटा संख्या 489 की खतौनी में दुरुस्ती का आदेश भी दर्ज मिला। राजस्व निरीक्षक की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इससे साफ हुआ कि सरकारी कार्य के लिए अवैध धनराशि ली गई जो कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ है। निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय मौदहा से संबद्ध किया गया है। नायब तहसीलदार बिवांर को मामले की जांच सौंपी गई है और शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed