{"_id":"6973c1fa9847eea18f01ec74","slug":"a-widow-was-robbed-of-jewellery-worth-lakhs-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135260-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विधवा से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विधवा से लाखों के जेवरों की टप्पेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर में खाना बनाने वाली एक विधवा महिला को टप्पेबाजों ने बहलाकर उसके लाखों रुपये के जेवरात व हजारों की नगदी ले भागे। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नगर के मराठी पुरा निवासी अभिलाषा पत्नी स्वर्गीय दिनेश धुरिया नगर में लोगों का खाना बनाकर अपना गुजर बसर करती हैं। गुरुवार को दोपहर जब वह सरकारी अस्पताल के पास से खाना बनाकर वापस लौट रही थीं, तभी एक बाइक सवार युवक ने उसका रास्ता रोककर अपनी बातों में फंसाया और जेवर दोगुने करने की बात कही। आरोपी महिला को अपनी बाइक में बैठाकर उसके घर गया और जेवरात व रुपया घर से लेकर आने को कहा। महिला अपने घर से सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार नकद लेकर आ गई। आरोपी पुनः उसे बाइक में बैठाकर पुराने अस्पताल के पास लाया, जहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोपी ने महिला के आभूषण व नकदी अपने कब्जे में ले कर साथियों संग रफूचक्कर हो गया। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos