सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A woman died due to electric shock at the door.

Hamirpur News: दरवाजे में उतरे करंट से महिला की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A woman died due to electric shock at the door.
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। दरवाजे पर टूटकर गिरे केबल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। नगर के नहर बाईपास के महबूबनगर मोहल्ला निवासी भान अहिरवार ने बताया कि दरवाजे के बाहर से बिजली का केबल निकला है। रात में तेज आंधी व बारिश के चलते लाइन टूटकर लोहे के गेट पर गिर गई।
Trending Videos

रविवार सुबह उनकी पत्नी अनीता (40) दरवाजे की सफाई करने गई। जैसे ही लोहे का गेट पकड़ा तभी गेट में दौड़ रहे तेज करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर वह बचाने पहुंचे, पत्नी को पकड़ते ही उन्हें भी करंट का झटका लगा। शोर मचाने पर पड़ोसी आए और पत्नी को करंट से छुड़ाया। सीएचसी ले गए वहां डॉक्टर कनिष्क माहुर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भान ने बताया कि वह राजमिस्त्री हैं। उनकी पत्नी उनके साथ मजदूरी करती थी। बेटी निशा (19), शिल्पी (17), शिवानी (10) व बेटा आर्यांश (सात) हैं। बताया कि बड़ी बेटी निशा का रिश्ता खरेला के कुआं बारी में तय कर दिया था। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। कोतवाली के एसएसआई प्रिंस दीक्षित ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed