सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dumper crushes bike-riding son, mother injured

Hamirpur News: डंपर ने बाइक सवार बेटे को रौंदा, मां घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes bike-riding son, mother injured
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल हाईवे- 34 में रविवार सुबह को रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास बेकाबू डंपर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टायरों में फंसा युवक 10 मीटर तक घिसटता चला गया। डंपर से कुचल जाने से युवक की मौत हो गई। मां को चोटें आईं हैं।
Trending Videos

कानपुर नगर के अंतर्गत सजेती थानाक्षेत्र के गांव बगरिया निवासी विपिन कुमार (18) रविवार सुबह 11 बजे अपनी मां अंजना यादव को बाइक में बैठाकर सुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव सिमड़ौरी जाने के लिए निकला था। बाइक सवार मां-बेटे जैसे ही नेशनल हाईवे-34 रानी लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में पीछे बैठी मां उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि बेटा बाइक समेत डंपर के टायरों के नीचे आ गया। युवक करीब 10 मीटर तक डंपर के नीचे बाइक समेत घिसटता चला गया। मां अंजना यादव ने बताया कि ससुर राजेंद्र यादव देवगांव सिमड़ौरी में गेहूं की फसल कटवा रहे हैं। बेटे के साथ टिफिन में खाना भरकर उन्हें देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि चालक को पकड़ लिया है, डंपर कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से लिखित सूचना मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
किसके हाथों में बहन बांधेगी राखी : बहन शीबू पोस्टमार्टम हाउस में यह कहकर बेसुध हो गई कि इकलौते भाई की हादसे में मौत हो गई। अब वह किसकी कलाई में राखी बांधेगी। परिजन उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed