{"_id":"69d2b38cea3b9294030b4ac7","slug":"the-new-captain-reshuffled-several-police-stations-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-138274-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नए कप्तान ने कई थानों में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नए कप्तान ने कई थानों में किया फेरबदल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के नवागांतुक पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने किया है। रविवार को जारी आदेश में कई थानों में जमे निरीक्षकों व उपनिरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
रविवार को जारी सूची के अनुसार थाना सुमेरपुर प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह का स्थानांतरण करते हुए राठ थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना मुस्करा निरीक्षक योगेश तिवारी को सुमेरपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार निरीक्षक जयशंकर सिंह को साइबर क्राइस से हटाकर प्रभारी पैरवी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि निरीक्षक भरत कुमार को साइबर क्राइम प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन्स से योगेंद्र प्रताप सिंह को मुस्करा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अमित कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक राकेश कुमार को एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos