सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   There is a possibility of 30 percent loss of wheat in Hamirpur.

Hamirpur News: हमीरपुर में 30 फीसदी गेहूं के नुकसान की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of 30 percent loss of wheat in Hamirpur.
फोटो 05 एचएएमपी 22- बारिश से तबाह हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेते एसडीएम करनवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। बीते शनिवार देर शाम अचानक मौसम ने किसानों पर एक बार फिर से कहर बरपाया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने से जिले भर में फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। खेतों में खड़ी तथा कटी पड़ी गेहूं की फसलें पूरी तरह जमीन पर बिछ गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
Trending Videos

जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर ने बताया कि फिलहाल अभी मौसम साफ रहने के कोई संकेत नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम रोजाना खराब हो रहा है। राजस्व टीमों को लगाकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात दो एमएम व रविवार शाम तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़ककर 34.2 व न्यूनतम पारा चार डिग्री गिरकर 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भरुआ सुमेरपुर संवाद के अनुसार- तेज आंधी, बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। रविवार दिनभर कृषि कार्य ठप रहा। किसान रामगोपाल, शिवकुमार, रविशंकर आदि का कहना है कि यदि जल्द धूप नहीं निकली तो गेहूं की फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। दो दिन अच्छी धूप निकलने के बाद ही कटाई और मड़ाई का कार्य फिर से शुरू हो सकेगा।
मौदहा संवाद के अनुसार- एसडीएम ने करीब छह से अधिक गांवों में पहुंचकर कटी फसलों का जायजा लिया है। एसडीएम करणवीर सिंह ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की रिपोर्ट मिली है। राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
35 फीसदी तक फसल का नुकसान का अनुमान: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले भर में कुल रकबा 2 लाख 97 हजार 849 हेक्टेयर है। इनमें 1.58 लाख हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं, जौ की फसलें बो रखी हैं। गेहूं की 90 फीसदी फसलें अभी खेतों में या तो खड़ी हैं या फिर कटी पड़ी हैं। किसान मौजूदा में गेहूं की फसलों की कटाई करने में जुटे हैं। बीते 20 मार्च से खराब चल रहे मौसम के चलते कृषि कार्य प्रभावित है। इससे 20 से 25 फीसदी तक फसलों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है, वहां पर नुकसान 30-35 फीसदी तक होने का अनुमान है।

फोटो 05 एचएएमपी 22- बारिश से तबाह हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेते एसडीएम करनवीर सिंह। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 22- बारिश से तबाह हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेते एसडीएम करनवीर सिंह। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 22- बारिश से तबाह हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेते एसडीएम करनवीर सिंह। संवाद

फोटो 05 एचएएमपी 22- बारिश से तबाह हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेते एसडीएम करनवीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed