सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A woman who had come to attend her brother-in-law's wedding was found dead in the morning.

Hamirpur News: देवर की शादी में शामिल होने आई महिला सुबह मृत मिली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A woman who had come to attend her brother-in-law's wedding was found dead in the morning.
फोटो 16 एचएएमपी 29- घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। चचेरे देवर के शादी समारोह में शामिल होने पहुंची महिला बृहस्पतिवार सुबह को घर में मृत मिली। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद शादी की खुशियां वाले घर में मातम पसर गया।
Trending Videos

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग निवासी पवन निषाद की पत्नी अनीता (30) बुधवार को नगर के रमेड़ी तरौस मोहल्ला पहुंचीं थी जहां अनीता के चचेरे देवर संदीप निषाद की शादी का कार्यक्रम था। परिजन ने बताया कि बुधवार को हल्दी समारोह में अनीता ने जमकर डांस किया था। इसके बाद सभी लोग खा-पीकर सोने चले गए। सुबह तक जब लोग उसे जगाने पहुंचे तो वह मृत मिली। मौत की खबर लगते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। संदीप के पिता कालीचरण ने बताया कि बेटे की शादी अब बेहद सादे ढंग से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed