{"_id":"69e13810fab7d64337068cec","slug":"now-action-will-be-taken-against-doctors-who-prescribe-medicines-from-outside-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-124363-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अब बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अब बाहर से दवा लिखने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बाहर की दुकानों से दवाएं लिखना अब डॉक्टरों को भारी पड़ सकता है। डीएम के निर्देश पर अब सरकारी अस्पतालों का 15 दिवसीय विशेष निरीक्षण किया जाएगा। आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन एडीएम व एक डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी निरीक्षण रिपोर्ट की आख्या डीएम को सौंपेंगे।
भारतीय किसान संघ ने 15 अप्रैल को डीएम गजल भारद्वाज को पत्र सौंपा था। बताया था कि जिला अस्पताल (पुरुष व महिला) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को डॉक्टर बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं।
किसान संघ ने इसकी जांच कराने व समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला पुरुष व महिला अस्पताल, सीएचसी व अन्य चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सीय स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता व स्वच्छता व्यवस्था का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।
निरीक्षण के लिए ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों का रोस्टर भी निर्धारित कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज सोमवार व गुरुवार, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम बुधवार, एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह मंगलवार व डिप्टी कलेक्टर आदेश सिंह सागर शुक्रवार को अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी निर्धारित दिवस पर जनपद के किसी भी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करेंगे।
Trending Videos