सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The heat of April increased the difficulties, the mercury crossed 40

Hamirpur News: तपिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, पारा 40 पार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The heat of April increased the difficulties, the mercury crossed 40
फोटो 16 एचएएमपी 32- मौदहा तहसील रोड़ परदोपहर को पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मौदहा (हमीरपुर)। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कस्बे के बाजारों में सुबह 10 बजे बाद ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। गुरुवार को दोपहर 2 बजे पारा 40 डिग्री से ऊपर चढ़ गया जिससे सड़कें वीरान नजर आईं।
कस्बे के बड़ा चौराहा, तहसील रोड, मलिकुआं, थाना चौराहा, देवी चौराहा और स्टेशन रोड पर आम दिनों की चहल-पहल गायब रही। दुकानदार भी दोपहर में काउंटर छोड़ घर लौटते नजर आए। वहीं गर्मी के साथ पेयजल संकट ने भी मुश्किलें और बढ़ा दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को महंगे, कई बार गंदे बोतलबंद पानी पर निर्भर होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया के लू से बचने को सिर ढकें। खूब पानी पिएं और बासी खाना न खाएं। दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed