{"_id":"69dfe06914b722c4640e667f","slug":"along-with-the-women-the-former-minister-also-sat-near-the-statue-of-baba-saheb-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138698-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिलाओं के साथ पूर्व मंत्री भी बाबा साहेब की प्रतिमा के पास बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिलाओं के साथ पूर्व मंत्री भी बाबा साहेब की प्रतिमा के पास बैठे
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। औंडेरा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर मंगलवार शाम से पूर्व मंत्री चौधरी धूराम लोधी भी महिलाओं के साथ बैठ गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब तक महिलाएं बाबा साहेब की प्रतिमा के पास बैठी हैं, तब तक वह भी साथ में बैठे रहेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में रविवार की आधी रात ग्राम समाज की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी थी। इससे गांव का माहौल बिगड़ गया था। सोमवार को पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन प्रतिमा के पास बैठीं महिलाएं हटने के लिए तैयार नहीं हुईं। मंगलवार को बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।
वहीं शाम को बसपा नेता पूर्व मंत्री चौधरी धूराम लोधी भी गांव पहुंचे और महिलाओं के साथ बैठ गए। मंगलवार रात चौधरी धूराम के साथ महिलाएं बैठी रहीं। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और पुलिस भी सतर्क बनी हुई है। इस दाैरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैदपुर सीता राजपूत, दुष्यंत राजपूत, हरनारायण, देवेंद्र कुमार, रमेश राजपूत, मनोहर आदि रहे।
Trending Videos