फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Amrit Bharat Express to run between Subedarganj and Lokmanya Tilak Terminus.

Hamirpur News: सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Thu, 13 Aug 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express to run between Subedarganj and Lokmanya Tilak Terminus.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जनपदवासियों को जल्द ही एक नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सूबेदारगंज (प्रयागराज) से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच संचालित स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर नीलम ने 10 अगस्त को इस संबंध में पत्र जारी किया।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, ट्रेन संख्या 14121 सूबेदारगंज से गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 14122 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रविवार और शुक्रवार को चलेगी। वर्तमान में इस रूट पर ट्रेन संख्या 04115 और 04116 स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही हैं। अब इन्हीं के स्थान पर ट्रेन नंबर 14121 और 14122 का संचालन अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक कई स्टेशनों से गुजरेगी। इनमें फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे शामिल हैं। इस ट्रेन का सुमेरपुर और बांदा समेत जनपद के दोनों प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रेन के संचालन की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, अध्यक्ष अनुज गुप्ता और महामंत्री श्यामलाल गुप्ता ने कहा कि इससे क्षेत्र के व्यापार और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed