फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The Rath team emerged victorious in the boys' Kabaddi category.

Hamirpur News: कबड्डी बालक वर्ग में राठ टीम ने बाजी मारी

Fri, 14 Aug 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Rath team emerged victorious in the boys' Kabaddi category.
फोटो- 13 एचएएमपी 23- राठ के बाल मंदिर में खो खो खेलते बच्चे। संवाद
राठ (हमीरपुर)। सरस्वती शिशु बाल मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही 37वीं प्रांतीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कबड्डी में बालक वर्ग में तरुण की राठ टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वही फतेहपुर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग के अंडर-17 में अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज झांसी की टीम विजेता बनी। फतेहपुर के सरस्वती इंटर कॉलेज की अंडर-19 टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। बालक अंडर-17 वर्ग में फतेहपुर की टीम विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर कन्नौज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद, अध्यक्ष डॉ. हरिओम नगायच व संभाग निरीक्षक शिवकरन ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक केजी अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. हरिओम नगायच, प्रमोद तोमर, मईयादीन सोनी, श्याम सुंदर मुखिया, प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed