फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teacher husband dies after being hit by e-rickshaw; wife injured.

Hamirpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से शिक्षक पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 13 Aug 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teacher husband dies after being hit by e-rickshaw; wife injured.
फोटो- 13 एचएएमपी 13- मृतक रमेशचंद्र। परिजन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार सहायक अध्यापक रमेशचंद्र अहिरवार (34) की मौत हो गई। हादसे में प्रधानाध्यापक पत्नी रश्मि भी घायल हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव के ठाकुरदास अहिरवार ने बताया कि छोटे भाई रमेशचंद्र अहिरवार (34) नगर के गुलाब नगर में रहते थे। वह चिल्ली गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी रश्मि खरैंहटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। रमेशचंद्र अपनी पत्नी रश्मि को बाइक से विद्यालय लेकर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे सरसई गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर से दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। रमेशचंद्र के सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉ. अंजुम निरंजन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में रमेशचंद्र ने दम तोड़ दिया। रश्मि को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे से बेटा गोलू, बेटी रिया और अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रमेशचंद्र के नाम पर दो बीघा जमीन है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed