{"_id":"6a7e0fae1aa76282ec033cd4","slug":"prices-of-dry-fruits-including-cashews-and-almonds-rise-during-sawan-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143770-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सावन में काजू, बादाम सहित बढ़े सूखे मेवे के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सावन में काजू, बादाम सहित बढ़े सूखे मेवे के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सावन माह के साथ ही व्रत और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवे व अन्य सामग्री के दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इससे व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बाजारों में काजू, किशमिश, साबूदाना आदि के भाव बढ़ गए हैं। ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही सामान खरीद रहे हैं।
दुकानदार रोहित ने बताया कि सावन शुरू होने से पहले ही थोक बाजार में कीमतों में तेजी आ गई थी। एक माह पहले 900 रुपये प्रति किलो बिकने वाला काजू अब 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। पिस्ता का भाव 1200 रुपये से बढ़कर करीब 1,300 रुपये प्रति किलो हो गया है। किशमिश समेत अन्य सूखे मेवों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दुकानदार घनश्याम गुप्ता ने बताया कि कुट्टू का आटा पहले 110 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जो अब 130 रुपये प्रति किलो हो गया है। साबूदाना, मूंगफली और अन्य फलाहारी सामग्री के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
एक माह में बढ़े दाम
सामग्री - दाम पहले - अब
किशमिश - 450 - 550
काजू - 900 - 1050
बादाम - 850 - 950
पिस्ता - 1200 - 1300
साबूदाना - 70 - 80
मूंगफली - 120 - 140
मखाना - 1150 - 1200