सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Another youth is accused of being involved in the conspiracy to murder his daughter.

Hamirpur News: बेटी की हत्या की साजिश में एक और युवक के शामिल होने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Another youth is accused of being involved in the conspiracy to murder his daughter.
विज्ञापन
महोबा। शहर में हुई सिपाही की बहन की हत्या के मामले में पिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि मोहल्ले का रहने वाला एक युवक करीब तीन साल से बेटी को परेशान कर रहा था और उसने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसको कोतवाली पुलिस बचाने में लगी है। युवक का हाथ बेटी की हत्या में पूरी तरह है। उसने अपनी प्राथमिकी में भी उसका नाम दिया था लेकिन पुलिस उसके खिलाफ जांच नहीं कर रही है।
Trending Videos

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की हत्या 13 अप्रैल की रात हुई थी। उसका शव 14 अप्रैल की सुबह पहाड़ किनारे मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड का 15 अप्रैल की सुबह खुलासा किया था। जिसमें घटना में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में युवती के पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी की हत्या में एक अन्य युवक की भी साजिश है। वह पिछले तीन साल से बेटी को परेशान कर रहा था और जब उसने युवक को मना किया तो उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इसकी शिकायत भटीपुरा चौकी में भी की लेकिन पुलिस ने समझाकर शिकायत को निस्तारित कर दिया था जिसके बाद युवक ने इस घटना की साजिश की है। मृतका के पिता ने युवक के खिलाफ निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि परिवार के लोगों ने शिकायत की है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। यदि युवक की संलिप्तता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed