{"_id":"6a3833d1f151ecd2e90ba5e5","slug":"auto-and-e-rickshaw-collide-12-injured-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-141630-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ऑटो व ई-रिक्शा भिड़े, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ऑटो व ई-रिक्शा भिड़े, 12 घायल
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 40- घटना स्थल पर पलटा रिक्शा व एंबुलेंस में घायलों को बैठाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे के करिश्मा पेट्रोल पंप के पास रविवार को ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
बिंवार थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रामनारायण ने बताया कि वह मुस्करा के साप्ताहिक बाजार से सवारियां लेकर गांव लौट रहा था। हमीरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो ने गलत दिशा में आकर सामने से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। ऑटो में बैठी सवारियां भी चोटिल हो गईं।
हादसे में महेरा गांव निवासी ऊषा (48), महोबा जिले के बीजानगर निवासी रम्बी, उसके पति कालीचरण व पुत्र मुकेश, चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव निवासी उर्मिला, भगवानदास तथा उनके बच्चे अश्वेंद्र (5) और मोहिनी (3), कस्बा निवासी पूनम (22), रमेश, फूलकुंअर और उसका तीन वर्षीय पुत्र प्रदांश समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मुस्करा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद फूलकुंअर व उसके पुत्र समेत चार लोगों को एक्सरे कराने की सलाह दी है, अन्य को मामूली चोटों की वजह से प्रथम उपचार के बाद रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।