{"_id":"6a38334c2e77b8543309be2a","slug":"jewelry-making-training-concludes-certificates-distributed-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-141633-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ज्वैलरी मेकिंग प्रशिक्षण का समापन, बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ज्वैलरी मेकिंग प्रशिक्षण का समापन, बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। ग्राम उमरी में इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का 14 दिवसीय रचनात्मक आभूषण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इसमें 32 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए। यह प्रशिक्षण 8 जून से 21 जून तक चला।
महिलाओं को मंगलसूत्र, राखी, कमरबंद, झुमके और पायल जैसे विभिन्न कृत्रिम आभूषण बनाना सिखाया गया। समापन पर प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रशिक्षक अनुराधा यादव ने आभूषण निर्माण की बारीकियां बताईं। मुख्य अतिथि ओकेश कुमार ने महिलाओं को प्रत्यक्ष के साथ-साथ ऑनलाइन विपणन अपनाने की सलाह दी। संस्थान के निदेशक हरिश्चंद्र ने कृत्रिम आभूषणों की बढ़ती मांग पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत बिना ब्याज ऋण लेकर कारोबार बढ़ाने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर संकाय सदस्य योगेंद्र कुमार, शांतम ओमर और रविकांत प्रजापति भी उपस्थित रहे।