{"_id":"6a382f68751b35676909e754","slug":"youth-beaten-over-old-enmity-accused-of-snatching-a-chain-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141635-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चेन छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के भभौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को देर शाम एक व्यक्ति ने चार लोगों पर हमला कर लहूलुहान दिया। आरोप है आरोपियों ने सोने की चेन छीन ली और तमंचे से फायर झोंका लेकिन वह मिस हो गया।
गांव निवासी दिव्यांशु प्रताप सिंह ने बताया कि उनके यहां धार्मिक कार्यक्रम था। शनिवार को देर शाम प्रसाद ग्रहण का कार्यक्रम चल रहा था तभी रात करीब आठ बजे गांव निवासी एक युवक नशे में धुत होकर आया और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उसने और उसके पिता ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया।
शोर शराबा सुनकर आरोपी की पत्नी एवं भाई व उसकी पत्नी लाठी-डंडे लेकर आ गए। आरोप है कि आरोपी युवक ने जान से मारने की नीयत से उस पर अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन फायर मिस हो गया। इस पर आरोपी ने उसके सिर पर तमंचे का बट मारकर लहूलुहान कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। माता-पिता जान बचाकर घर के अंदर चले गए लेकिन आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी चेन भी छीन दी। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।