सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The city resounded with cries of "Ya Hussain" during the Alam procession.

Hamirpur News: अलम के जुलूस में या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with cries of "Ya Hussain" during the Alam procession.
फोटो21एचएएमपी 32- शहर में निकलता अलम का जुलूस। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। मुहर्रम की पांचवीं तारीख पर रविवार को शहर से लेकर कस्बे तक में अकीदतमंदों ने पारंपरिक ढंग से अलम का जुलूस निकाला। पूरे मार्ग पर या हुसैन और या अब्बास की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर शहीद-ए-करबला को खिराज-ए-अकीदत पेश की। करबला के वाकयों का मार्मिक बयान सुनकर अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं।



शहर में अलम का जुलूस कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित हैदरी इमाम चौक से उठाया गया। सूफी गंज चौराहा के इमाम चौक से होता हुआ भूरी इमाम बाड़ा से होकर गुजरा जहां जगह-जगह लोगों ने शर्बत और पानी का वितरण किया। जुलूस में अकीदतमंद कर्बला की याद करते हुए चल रहे थे। जुलूस कमेटी के अध्यक्ष बली अहमद साबरी, उपाध्यक्ष सलीम बारसी, सुभान कुरैसी, शकील अहमद, जावेद, फकरुद्दीन समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौदहा प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार रात उपरौस स्थित इमाम चौक पर आयोजित मजलिस में करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। मजलिस में मौलाना इरफान अमजदी और मौलाना शैफ रजा कानपुरी ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करबला का पैगाम इंसानियत, सब्र और सच्चाई के रास्ते पर डटे रहने की सीख देता है। मजलिस के दौरान शोक और अकीदत का माहौल बना रहा। कारी फारूक, आकिल बिजनौरी, रमजान साहिल, नसीम आलम, कारी जमील, शफी अहमद और इनायत मुईन चिश्ती ने नात और मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

फोटो21एचएएमपी 32- शहर में निकलता अलम का जुलूस। संवाद

फोटो21एचएएमपी 32- शहर में निकलता अलम का जुलूस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed